भभुआ, जनवरी 28 -- काफी महिला पुरुषों ने यज्ञ स्थल पर ग्रहण किया प्रसाद, लगी रही कतार (पेज चार) चैनपुर, एक संवाददाता। भक्ति, शक्ति और लोक कल्याण की भावना के साथ खरिगांवा में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ बुधवार को संपन्न हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ के समापन पर भव्य भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें काफी महिला-पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। हालांकि आयोजकों का दावा है कि है करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है। यज्ञ के अंतिम दिन सुबह से ही खरिगांवा यज्ञ मंडप के आसपास भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। विद्वान आचार्यों के निर्देशन में यजमानों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन कुंड में आहुतियां डालीं। दोपहर होते-होते 'लक्ष्मी नारायण भगवान की जय' और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के बीच महायज्ञ की पूर्...