कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता मानस संगम के संस्थापक पं. बद्रीनारायण तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 'आध्यात्मिकता एवं जेनज़ी' विषय पर विचार गोष्ठी हुई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि जेनजी आध्यात्मकिता की ओर बढ़ रहा है। यही कारण है कि धार्मिक स्थलों में युवा वर्ग भी भाग ले रहा है। इस अवसर पर मानस संगम वार्षिक यात्रा का लोकार्पण भी किया गया। उत्कर्ष अकादमी के निदेशक डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा कि आज जेनज़ी भले ही सेल्फी लेने और रील बनाने के उद्देश्य से धार्मिक स्थलों की भीड़ बढ़ा रहा है, मगर आध्यात्मिकता की ओर ये उनका पहला और सुनहरा कदम है। बद्री नारायण को याद करते हुए उन्होंने कई संस्मरण भी सुनाए। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक नरेंद्र भदौरिया ने कहा कि पंडित बद्रीनारायण का कृतित्व अगली दस पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। 57 साल कि यात्रा में मा...