ललितपुर, दिसम्बर 30 -- ललितपुर। नए वर्ष 2026 के आगमन की खुशी में जनपद के नामचीन होटलों में पार्टियां की बजाए विभिन्न देवस्थानों पर धार्मिक आयोजन होंगे। 31 तारीख की रात्रि बड़ी संख्या में लोग पूजन अर्चन करते हुए एक जनवरी 2026 में प्रवेश करेंगे और भगवान से बेहतरी के लिए कामनाएं करेंगे। इसके बाद दिनभर परिवार के सदस्यों संग मौज मस्ती का दौर चलेगा। नए वर्ष के जश्न की बात चलते ही जेहन में एक दृश्य उभरता है। जिसमें नामचीन होटलों और रेस्तरां में गीत संगीत पर झूमते युवाओं की टोलियां जाम छलकाती नजर आती हैं। लेकिन, ललितपुर जनपद पर यह कल्चर अभी इतना हावी नहीं हुआ है। यहां नए वर्ष पर होटलों और रेस्तरां में कोई विशेष आयोजन नहीं किए गए हैं। सभी नामचीन होटलों में 31 दिसंबर की रात सामान्य ही रहेगी। जनपद में नए वर्ष का पहला दिन आध्यात्मिकता से भरपूर रहेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.