बलरामपुर, जनवरी 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय के साथ आस पास के क्षेत्रों में अनुरक्षण कार्य होने के कारण शनिवार को आधे शहर की बिजली सात घंटे से अधिक समय तक गुल रही। जिससे लगभग 50 हजार से अधिक आवादी प्रभावित हुई। बिजली न होने के कारण जहां एक ओर लोगों के घरों में विद्युत उपकरण नहीं चल सके वहीं पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा। आम जनमानस का कहना था कि बिजली विभाग की ओर से कटौती की सूचना न मिल पाने के कारण उन लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ी। शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में घरों व ऑफिसों में लगे इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए, जिससे लोगों को कार्यों को सम्पादित करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर तो जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। यूं तो बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने एक दिन पूर्व शुक्रवार को ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.