कोडरमा, जनवरी 4 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। उरवां क्षेत्र में एनएच के समीप पीएचइडी विभाग की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो जाने से झुमरी तिलैया शहर के लगभग आधे हिस्से में रविवार को पेयजलापूर्ति पूरी तरह ठप रही। इस तकनीकी खराबी के कारण शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, पुरानी टंकी एवं सीएच स्कूल स्थित पानी टंकी से होने वाली जलापूर्ति सबसे अधिक प्रभावित रही, जिससे कई मोहल्लों में दिनभर नल सूखे रहे। रविवार का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही थे, ऐसे में पानी नहीं मिलने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ पीने के पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। कई परिवारों को मजबूरन निजी स्रोतों, हैंडपंप, कुएं अथवा बाजार से पानी खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ीं। कुछ इलाकों में लोगों ने पानी की कमी को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.