धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, संवाददाता। आधे शहर को मंगलवार को गंभीर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। जेबीवीएनएल ने मेंटेनेंस के लिए भूली गोधर स्थित सब-स्टेशन से पांच घंटे बिजली कटौती की। इस कारण भूली से लेकर वासेपुर, बैंक मोड़, मटकुरिया से लेकर केंदुआ व करकेंद के विभिन्न इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भूली सब-स्टेशन में रंग-रोगन को लेकर जेबीवीएनएल ने सुबह 10 बजे से दोपहर के तीन बजे तक पावर सप्लाई बंद रखी। इस दौरान बीसीसीएल टाउनशिप समेत भूली, आजाद नगर, वासेपुर, बाइपास रोड आदि इलाकों में बिजली गुल रही। वहीं री-कंडक्टरिंग के कार्य को लेकर जेबीवीएनएल ने सुबह नौ बजे गोधर स्थित सब-स्टेशन से बिजली सप्लाई बंद कर दी। दोपहर तीन बजे तक कटौती की घोषणा थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...