गंगापार, नवम्बर 30 -- सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान को खराब बताकर किसानों को वापस किये जाने का भरपूर लाभ उठाते हुए आढ़त व्यवसायी और किराना दुकानदार आधे दाम पर किसानों का धान खरीद रहे हैं। बरसात के चलते भीग जाने से धान की खेती खराब होने का भरपूर लाभ मोनाई, दिघिया, टिकरी, चिलबिला, भारतगंज, मांडा खास, हाटा आदि बाजारों में आढ़त व्यवसायी और किराना दुकानदार उठा रहे हैं। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान को खरीद के मानक के अनुरूप न होने की बात बताकर किसानों का धान लेने से इंकार कर देने के बाद मजबूरन किसान आढ़त व्यापारियों के शरण में पहुँच रहा है। बरसात से भीगे धान को काला और बेहद खराब बताकर पहले तो दुकानदार भी धान लेने से इंकार कर देते हैं, लेकिन मजबूर किसानों के आरजू और मिन्नत करने पर तेरह, चौदह सौ रुपये कुंतल में धान लेने के लिए तैयार हो जाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.