अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत बिल राहत योजना ने रफ्तार तो पकड़ी है, लेकिन अभी आधी दूरी तय हो पाई है। 1,03,500 उपभोक्ताओं को योजना के लिए पात्र चिह्नित किया गया है। इन पर कुल 188.65 करोड़ रुपये मूलधन और 125.38 करोड़ रुपये विलंब अधिभार (एलपीएस) बकाया है। इसके सापेक्ष 22 फरवरी तक 53.83 करोड़ रुपये की वसूली हुई है, जो केवल मूलधन के लक्ष्य का लगभग 28 प्रतिशत है। योजना में 54,161 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराया है, जो कुल पात्र उपभोक्ताओं का 52.33 प्रतिशत है। इनमें से 34,339 उपभोक्ताओं ने पूरा भुगतान कर दिया है, जिससे 46.97 करोड़ रुपये विभाग को प्राप्त हुए। बाकी राशि आंशिक भुगतान और किस्तों के माध्यम से जमा हुई है। वहीं, 11.91 करोड़ रुपये मूलधन व 42.55 करोड़ रुपये एलपीएस की छूट (वेव ऑफ) दी जा चुकी है। क्षेत्रवार आं...