अंबेडकर नगर, दिसम्बर 11 -- भीटी, संवाददाता। विकास खंड भीटी क्षेत्र के विलोलपुर स्थित अस्थायी गौशाला की अव्यवस्थाओं ने एक बार फिर प्रशासनिक उदासीनता की पोल खोल दी है। गौशाला में कई मृत गोवंश के शव सही तरीके से मिट्टी में नहीं दबाए गए हैं। आधे-अधूरे खुले पड़े शवों से उठती तेज दुर्गंध न सिर्फ माहौल दूषित कर रही है, बल्कि कुत्ते उन्हें खींचते-नोचते देखे गए, जिससे दृश्य बेहद विचलित करने वाला रहा। ग्रामवासियों का कहना है कि जिले की अन्य गौशालाओं में स्थिति इतनी भयावह नहीं है, लेकिन विलोलपुर गौशाला में लापरवाही चरम पर है। गौशाला में करीब डेढ़ सौ गोवंश मौजूद हैं, परंतु उन्हें मिलने वाले चारे की मात्रा बेहद कम है। मीडिया के निरीक्षण में मात्र तीन बोरी पशु आहार ही दिखाई पड़ा, जो इतने बड़े झुंड के लिए बिल्कुल नाकाफी है। सबसे गंभीर समस्या हरे चारे की अनु...