पीलीभीत, जनवरी 7 -- पीलीभीत। क्षेत्रीय सांसद विकास निधि योजना के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बनवाए गए स्पोर्ट्स हाल और खेल उपकरण को हैंडओवर ले लिया गया। ग्राम्य विकास अभिकरण ने बेसिक शिक्षा विभाग को स्पोर्ट्स हाल को सुपुर्दगी में दे दिया है। टूटे खेल उपकरणों को कार्यदायी संस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय सांसद विकास निधि योजना अंतर्गत स्पोर्ट्स हाल का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से कराया गया। निवर्तमान सांसद वरुण गांधी ने स्पोर्ट्स हाल का शिलान्यास किया था। हाल परिसर में खेल उपकरण भी लगवाए गए थे। स्पोर्ट्स हाल का निर्माण पूरा होने के बाद हैंडओवर की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए। पिछले दिनों जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक और...