देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून।शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्योर अस्पताल का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि काऊ ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य संस्था की लंबे समय से आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि क्योर अस्पताल के शुरू होने से आम लोगों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा, आईसीयू, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में कुल 50बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल के चेयरमैन जीके गुप्ता ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य आम जनता को किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.