प्रयागराज, फरवरी 5 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग की ओर से सेमीनार हॉल में गुरुवार को शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. अंजू आर गुप्ता (यूनिवर्सिटी ऑफ टोलेडो, अमेरिका), विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव श्रीवास्तव और कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मुकुल शुक्ल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की ओर से एक्सपर्ट लेक्चर सीरीज के तहत देश-विदेश के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिससे छात्रों और शोधार्थियों को नई तकनीकों और शोध प्रवृत्तियों की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में परास्नातक और शोधार्थी छात्रों ने भाग लिया। विशेषज्ञ व्याख्यानों से छात्रों को विषय की गहरी समझ मिली और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए...