लोहरदगा, फरवरी 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में मंगलवार को प्राचार्य जीपी झा के निर्देशन में सीबीएसई द्वारा निर्देशित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि समाज के स्वरूप को गढ़ने वाले शिक्षकों के लिए समय-समय पर क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। शिक्षकों और छात्रों के कौशल, ज्ञान और शिक्षण विधियों को उन्नत करने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें नवीन शैक्षणिक पद्धतियों, तनाव प्रबंधन, पाठ्यचर्या योजना, और गतिविधि-आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह कार्यशाला समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने और आधुनिक शिक्षा नीतियों के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए आयोजित की जाती है। पहले दिन किशोरावस्था शैक्षिक कार्यक्रम पर प्रशिक्षक मनोज कुमार पांडेय तथा...