चंदौली, मई 28 -- चंदौली। मुख्यालय स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन में मंगलवार को कांग्रेसजनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं उनको याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत जनक और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नायक थे। वह महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्ण स्वराज के उद्घोषक, स्वतंत्रता आंदोलनों के दौरान अंग्रेजों की यातना झेलने वाले एक जेलयात्री, मानवतावादी, धर्मनिरपेक्, संप्रभु समाजवादी और आधुनिक लोकतांत्रिक गणराज्य स्वतंत्र भारत के सशक्त शिल्पकार, स्वाध्यायी, खोजी इतिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.