मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की 104वीं जयंती शनिवार को तिलक मैदान स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में मनाई गई। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष ने रघुनाथ पांडेय को आधुनिक मुजफ्फरपुर का वास्तविक शिल्पकार बताया। कहा कि उन्होंने शहर के विकास के लिए कई कार्य किए। खासकर नगर परिषद का अध्यक्ष रहते उन्होंने शहर को नई दिशा दी। जिले में शैक्षिक के उत्थान के लिए कई संस्थान खोले। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि उनके प्रयासों से ही मुजफ्फरपुर को एसकेएमसीएच के अलावा होम्योपैथिक कॉलेज, बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज आदि मिले। मौके पर उमेश कुमार राम, उमाशंकर प्रसाद सिंह, डॉ. शंभू राम, विकास कुमार टुल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.