सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। जिला उपाध्यक्ष जोनसन मिंज की अध्यक्षता में हुए पुण्यतिथि कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने स्व राजीव गांधी के चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जोनसन मिंज ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार रहते थे। आज उनके कार्यकाल को नहीं भूलाया जा सकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपनों को साकार करने के लिए राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक स्वरूप प्रदान किया था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट का अधिकार 18 वर्ष कर देश के युवाओं को मत देने का अधिकार दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.