देवरिया, मई 27 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि उपनगर के नेहरु पार्क स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने मनाई। इस दौरान निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनका देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वह आजादी की लड़ाई के महानायक थे। वह अपने जीवन का अधिकांश समय जेल में बिताने के कारण अपने परिवार के लिए भी समय नही दे पाए। निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि पं. नेहरू की दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। देश में कई कल कारखाने लगवाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहा कि युवा पंडित नेहरू के सिद्धांतों को अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.