कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में शुक्रवार को पंडित वाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे, उन्होंने कहा कि नेहरू जी बहुत ही दूरदर्शी नेता थे, उन्होंने देश को विकसित करने का जो ढांचा तैयार किया था, उसी पर आज देश का विकास हो रहा है। नेहरू जी का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबहादुर त्रिपाठी ने नेहरू जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी विश्व में भारत को नेहरू गांधी के भारत के रूप में जाना जाता है। संगोष्ठी में मुख्य रूप से प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष कौशलेश...