पटना, दिसम्बर 28 -- जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को शिष्टाचार भेंट की। मौके पर प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा हैं। विरासत में मिले बदहाल राज्य को उन्होंने विकास के जिन ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, वह पूरे देश में एक मिसाल बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गंगा बह रही है। आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विकास, रोजगार और नौकरियां, औद्योगीकरण एवं निवेश का वातावरण संभव हुआ है। राज्य को विकसित बिहार बनाने के संकल्प के साथ सीएम निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.