मधुबनी, दिसम्बर 10 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा ने मधुबनी में प्रस्तावित आधुनिक बस स्टैंड एवं नवनिर्मित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने परियोजना की प्रगति, तकनीकी पहलुओं एवं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आधुनिक बस स्टैंड के स्थल निरीक्षण के दौरान उपस्थित परियोजना निदेशक द्वारा जानकारी दी गई कि योजना से संबंधित डिजाइन को मुख्यालय में स्वीकृति को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस पर डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यालय के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण कार...