वाराणसी, दिसम्बर 25 -- वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल का पेन एवं पैलिएटिव वार्ड अपग्रेड हुआ है। इसमें उच्चकृत बेड लगे हैं। साथ ही एयरकंडीशन और वॉशरूम की सुविधा दी गई है। बुधवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार और अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया। अब तक यहां पर सिर्फ आठ बेड थे। इसे बढ़ाकर 11 किया गया है। जिससे भर्ती के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान एनिस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. एपी सिंह, पेन वार्ड के इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार पासवान, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. सुमीता, डॉ. नीलेश कुमार, डॉ. अंकुर सिंह, डॉ. पंकज भारती, उप-नर्सिंग सुपरिटेंडेंट प्रकाश शर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...