भदोही, मार्च 4 -- भदोही, संवाददाता। राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, मऊ और कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां, भदोही की ओर से सोमवार को कार्यक्रम किए गए। औराई ब्लाक के भैंसहटा निवासी माता चरण मिश्र, सुरियावां ब्लाक क्षेत्र के अभियां निवासी अनिल कुमार सिंह के खेत में समूह पंक्ति प्रदर्शित किया गया। सरसों की प्रजाति गिरिराज पर प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया। प्रगतिशील कृषकों ने इस प्रजाति के बारे में बताया कि यह 25 अक्टूबर के पहले बो देनी चाहिए। बीज दर छह सौ से लेकर सात सौ ग्राम प्रतिबीघा होती है। पहली सिंचाई 30 और 35 दिन के अंदर अवश्य कर दें। इस प्रकार प्रति बीघा छह से आठ कुंतल उपज होती है। केंद्र के अध्यक्ष डा. विश्वविन्दु द्विवेदी ने प्रक्षेत्र दिवस के महत्व को बताया। उन्नतशील प्रजाति को लगाने के लिए किसानों को प्रेरित भी किया। कृषि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.