अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आगरा रोड स्थित शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर की जांच व उपचार आधुनिक तकनीक से होगा। गुरुवार को हॉस्पिटल में डिजिटल मैमोग्राफी यूनिट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने फीता काटकर उद्धाटन किया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि अब अलीगढ़ मंडल की महिलाओं को स्तन कैंसर की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रबंध निदेशक सुमित सर्राफ ने बताया कि यूनिट उच्च गुणवत्ता की डिजिटल तकनीक से लैस है, जिससे सटीक और त्वरित परिणाम मिलेंगे। ब्रेस्ट कैंसर ऑनकोलॉजी की सीनियर डायरेक्टर डॉ. नवनीत कौर ने कहा कि 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए नियमित मैमोग्राफी बेहद आवश्यक है, क्योंकि प्रारंभिक पहचान से उपचार की सफलता दर बढ़ती है। हॉस्पिटल की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी व निदेशक आकांक्षा सर्राफ ने मुख्...