देहरादून, मार्च 25 -- देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स का है। हमें बाल कल्याण के लिए ऐसी योजनाएं तैयार करनी होंगी, जिससे ये बच्चे आधुनिकतम तकनीकों को सीख कर स्वयं का, राज्य का और देश का कल्याण कर सकें। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता के अनुरूप योजनाओं को तैयार कर प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक इसकी पहुंच बढ़ाई जाए। राज्यपाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राजभवन में राज्य बाल कल्याण परिषद की 16वीं आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यपाल ने बाल कल्याण परिषद को आज की आवश्यकता के अनुरूप नई योजनाओं को शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिषद को अपने वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ना होगा। इस संबंध में उन्होंने सचिव रविनाथ रामन और चंद्रेश कुमार यादव को बैठक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.