दुमका, सितम्बर 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शुक्रवार को मसानजोर इको कॉटेज में जिला पर्यटन कार्यालय दुमका द्वारा उपलब्ध कराए गए वीआर हेडसेट का अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आधुनिक तकनीक पर्यटन विभाग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है। वीआर तकनीक के माध्यम से पर्यटक झारखंड के प्रमुख स्थलों को आभासी रूप से देख सकेंगे, जिससे राज्य के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने इसे एक अद्भुत अनुभव बताया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पौदार एवं डीएलटीएस रंजन मुर्मू ने मुख्य सचिव को डिवाइस के उपयोग में सहयोग प्रदान किया। उपायुक्त अभिजित सिन्हा ने जानकारी दी कि जिले में पर्यटन संवर्धन के साथ-साथ शैक्षणिक उद्देश्यों हेतु भी और अधिक वीआर डिवाइस खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.