बस्ती, फरवरी 25 -- टिनिच। गन्ना विकास परिषद वाल्टरगंज की ओर से बसंतकालीन गन्ना बुआई को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन सांडी में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को नई प्रजाति के गन्ने की बुआई से होने वाले लाभों और सहफसली खेती के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक धमेंद्र यादव ने बताया कि कोलक 94184 व कोलक 5191 अस्वीकृत प्रजातियां हैं, इसलिए इनकी बुआई न करें। किसानों को अग्रिम एवं मध्य अवधि में पकने वाली प्रजातियों की बुआई करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि गन्ना एक नकदी फसल है। यदि उचित प्रबंधन, संतुलित उर्वरकों का प्रयोग, समय पर बुआई और उन्नत बीजों का उपयोग किया जाए तो उत्पादन में वृद्धि संभव है। उन्होंने ट्रेंच विधि से बुआई, बीज उपचार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.