रांची, जनवरी 21 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के ब्लॉक फुटबॉल मैदान में बुधवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) खूंटी के तत्वावधान में एकदिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना, उनके उत्पादों को मंच प्रदान करना और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना रहा। कृषि मेला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत डांग, प्रखंड प्रमुख नेली डहंगा, जिला परिषद सदस्य वीरेन कंडुलना सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कृषि केवल परंपरागत कार्य नहीं रह गया है, बल्कि वैज्ञानिक पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इसे लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है। उन्होंने किसानों ...