देहरादून, मार्च 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कुंभ मेला 2027 में आधुनिक तकनीकी और बेहतर प्रबंधन रखने का निर्देश डीजीपी दीपम सेठ ने दिया है। मंगलवार को सरदार पटेल भवन में पुलिस अफसरों संग कुंभ मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पूर्व में हुए कुंभ मेलों की पुलिस व्यवस्था, निर्माण कार्य और अन्य पहलुओं का प्रेजेंटेशन दिया। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। यातायात विभाग विस्तृत ट्रैफिक प्लान बनाए, संचार विभाग प्रभावी संचार प्रणाली तैयार करे। फायर सर्विस अग्नि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करे। प्रशिक्षण विभाग पुलिस बल को विशेष प्रशिक्षण दें। एसडीआरएफ, बम डिस्पोजल टीम, जल पुलिस भी अपनी तैयारियों की समीक्षा कर लें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.