गुमला, अगस्त 18 -- गुमला, संवाददाता। विकास भारती द्वारा विशुनपुर स्थित लंगराटाड़ से हर घर वनौषधि अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का नेतृत्व संस्था के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं,जबकि औषधीय पौधे हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए वरदान हैं। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर में तुलसी,गिलोय,अश्वगंधा,एलोवेरा,बाकस, हरसिंगार और नीम जैसे पौधे लगाना है। ये पौधे न केवल हवा को शुद्ध करते हैं,बल्कि सर्दी-खांसी, त्वचा रोग और प्रतिरोधक क्षमता की कमी जैसी समस्याओं में घरेलू औषधि के रूप में कारगर हैं। अभियान लोगों को घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक ज्ञान अपनाने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण सुधार और प्रदूषण नियंत्रण में मदद करता है। अशोक भगत ने कहा कि पौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.