गिरडीह, फरवरी 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ी एक अच्छी खबर है। बगोदर सीएचसी आधुनिक जांच सुविधाओं से लैश होगा। इसके लिए यहां अलग से 50 लाख रुपए की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण किया जाएगा। विधायक नागेन्द्र महतो के द्वारा सोमवार को निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि भवन में हाई टेक्निक मशीनें लगाई जाएगी जिससे मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर और सीएचसी को सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर वे गंभीर हैं। इसके लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार से संपर्क में हैं। ट्रामा सेंटर में सुविधाएं नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे राज्य सरकार की विफलता करार दिया। उन्होंने संवेदक को प्राक्कलन के तहत निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया है जबकि स्थानीय ल...