मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कुढ़नी प्रखंड के खरौना स्थित हीक्योर एग्रो प्लांट प्राइवेट लिमिटेड के टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला का गुरुवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयोगशाला में विकसित हो रहे उन्नत, विदेशी एवं गुणकारी पौधों की तकनीक, गुणवत्ता व किसानों को होने वाले लाभ से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान जिले में निवेश, स्थानीय रोजगार व कृषि आधारित उद्योगों को नई गति दे रहा है। डीएम ने कहा कि परंपरागत खेती से हटकर आधुनिक तकनीक आधारित खेती को प्रोत्साहित करने के दिशा में टिश्यू कल्चर गेम चेंजर टेक्नोलॉजी है। यह सीमित भूमि में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करती है। इधर, प्लांट के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने डीएम को बताया कि यह एक मान्यता प्राप्त रिसर्च केंद्र है। वर्तमान में यहां क्रॉम्बिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.