रामगढ़, जनवरी 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आत्मा रामगढ़ की ओर से आयोजित अंतर्राज्यीय परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले के लगभग 25 प्रगतिशील किसान उत्तरप्रदेश के कानपुर पहुंचे। यह परिभ्रमण कार्यक्रम 28 जनवरी से 3 फरवरी तक संचालित होगा, जिसके दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन अनुसंधान और उन्नत खेती के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी। कानपुर पहुंचने के बाद किसानों ने गुरुवार को चंदशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को पूरे परिसर का भ्रमण कराते हुए वहां चल रहे विभिन्न कृषि प्रयोगों और उन्नत फसल प्रजातियों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किस प्रकार कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.