रुद्रपुर, जून 11 -- भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन हुआ। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वैज्ञानिकों से अत्याधुनिक कृषि तकनीक खेत तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाकर उन्हें खुशहाल बनाने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने विशेष रूप से प्रत्येक पंचायत स्तर पर विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम चलाया है। कृषि मंत्री जोशी ने इस संबंध में किसानों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कृषि बागवानी में सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों से जागरूक रहने की अपील की। किसान चौपाल में लावारिस गोवंश की समस्या उठाने वाले किसानों को भरोसा दिया कि जल्द सरकार किसानों को उनकी फसल सुरक्षा हेतु तार बाढ़ लगाने के लिए आर्थिक मदद करने जा रही है। विधायक ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.