कटिहार, दिसम्बर 4 -- फलका, एक संवाददाता फलका प्रखंड क्षेत्र के शब्दा पंचायत में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित किसान चौपाल की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार ने की। जबकि संचालन किसान सलाहकार अभिषेक कुमार कर ने की। किसान चौपाल में रबी 2025 सीजन के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज चयन,उर्वरक के सही उपयोग तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को अपने खेतों में पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया। आगे उन्होंने ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक करना और उनकी कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है। चौपाल में किसानों के बीच यंत्रीकरण का परमिट भी वितरण किया गया। चौपाल में किसानों ने योजनाओं एवं उन्नत तकनीक को लेकर कृषि विभाग से सवाल पूछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.