धनबाद, सितम्बर 3 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज क्षेत्र में करमा पर्व को लेकर मंगलवार को बागदाहा बीबीएम स्टेडियम में एवं भुइयां पहाड़पुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बागदाहा में राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग जोर से उठाया गया। वहीं भुईयां पहाड़पुर में 1932 की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई। बागदाहा व पहाड़पुर में आयोजित कार्यक्रमों में दो सौ से अधिक करम अखाड़ा दलों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक करम (जावा) गीतों में करमा को अपना सांस्कृतिक धरोहर तथा 1932 को अपने विरासत की पहचान बताया। बहनों ने अपने भाई की दीर्घायु और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ' कोना पोरबे भाई आनबे लेगेबे रे, कोना पोरबे भाई करेंबे विदाई..., जैसे गीतों के जरिए अपने भाइयों की वंदना किया। भुईयां पहाड़पुर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.