सहारनपुर, जनवरी 21 -- कौशिक विहार में सोमवार आधी रात गोलियों की तड़तड़हाट सुनाई दी। गोलियों की आवाज से इलाका गूंज उठा, लेकिन पड़ोसियों ने सोचा कोई बुलेट बाइक से धमाके कर रहा है। उन्हें जरा भी आभास नहीं हुआ कि पड़ोस में रहने वाला अमीन अशोक अपनी मां, पत्नी, बेटों को मौत के घाट उतार रहा है। इसके पश्चात अशोक ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह मौत का राज खुला तो कोहराम मच गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा गया। सभी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौका-ए-वारदात को देखकर हर कोई हैरान रह गया। सरसावा के कौशिक विहार निवासी अशोक नकुड़ तहसील में अमीन थे। वह रोजाना की तरह सोमवार रात परिवार के साथ घर में सो गए थे। आधी रात के समय कॉलोनी गोलियों की आवाज से गूंजने लगी, लेकिन किसी को जरा भी आभास न हीं हुआ कि अशोक पिस्टल से गोलियां चला...