गंगापार, फरवरी 11 -- खीरी थाना क्षेत्र के इटवा गांव के सामने खीरी-कोहड़ार मुख्य मार्ग पर स्थित रेलिंग रहित पुलिया पर मंगलवार आधी रात बड़ा हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो कारें पास लेने के दौरान अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में जा गिरीं। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। अन्य सवार बाल-बाल बच गए। लोगों के अनुसार एक एक्सयूवी कार लालतारा की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी अर्टिगा कार लालतारा से खीरी की तरफ आ रही थी। संकरी और बिना रेलिंग की पुलिया पर दोनों वाहन एक-दूसरे को पास देने का प्रयास कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ गया और दोनों कारें नाले में जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...