महाराजगंज, अक्टूबर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा आधी रात अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। साफ-सफाई के साथ भोजन व दवाओं की उपलब्धता परखी। अस्पताल पहुंचे डीएम पहले इमरजेंसी वार्ड में गए। इसके बाद महिला एवं प्रसूति वार्ड, दवा वितरण कक्ष व भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल व्यवस्था और उपचार के विषय में जानकारी भी ली। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. सर्वेश प्रताप सिंह से भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जाना। डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीज फिलहाल ठीक हैं। एक महिला का इलाज चल रहा था, जिसकी स्थिति भी नियंत्रण में थी। उन्होंने महिला के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए कहा कि यदि आवश्यकता हो तो गोरख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.