गंगापार, फरवरी 19 -- माह-ए-रमज़ान के चांद की तस्दीक को लेकर बुधवार रात कस्बा भारतगंज व आसपास के इलाकों में असमंजस का माहौल बना रहा। आसमान में चांद नजर न आने से लोगों की निगाहें शरई फैसले पर टिकी रहीं और सभी को प्रयागराज के शहर काजी मुफ्ती सफीक अहमद शरीफी के एलान का इंतजार रहा। मगरिब के बाद देर रात तक चांद का दीदार न होने पर करीब नौ बजे जारी पहले पत्र में चांद की तस्दीक न होने की जानकारी दी गई। इसके बाद अधिकांश लोगों ने गुरुवार से रोज़ा न होने की बात मानकर सामान्य दिनचर्या की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच रात लगभग 12 बजे करीब दूसरा पत्र जारी हुआ, जिसमें चांद की तस्दीक होने और गुरुवार से रोज़ा शुरू होने की घोषणा की गई। अचानक बदली स्थिति से कस्बे में हलचल मच गई। सो चुके लोगों को फोन कर जगाया गया और घरों में सहरी की तैयारी तेज हो गई। आपाधापी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.