मेरठ, दिसम्बर 25 -- बुधवार रात को ईसाई समाज ने क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया, जहां जनमा चरनी का लाल की खुशी में चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं हुईं, मध्यरात्रि में घंटी बजी और लोगों ने एक दूसरे को हैप्पी क्रिसमस की बधाई देकर केक खिलाया। सेंट जोसफ कैथोलिक, सेंट थॉमस और अन्य चर्चों में विशेष झांकियां सजाई, जहां फादर ने यीशु के जन्म के उद्देश्य और मानवता के लिए उनके प्रेम पर प्रवचन दिए और बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। आधी रात, ठंडी हवा और घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच शहर के चर्च रंगीन रोशनी से जगमगा रहे थे। ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को श्रद्धा, शांति और उल्लास से मनाया। मान्यता के अनुसार आधी रात को चरनी में जन्मे प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में शहर के सभी प्रमुख चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं और मध्यरात्रि मिस्सा आयोजित...