सीतामढ़ी, दिसम्बर 25 -- सीतामढ़ी। बुधवार की आधी रात जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, गिरिजाघरों में घंटियों की मधुर ध्वनि के साथ प्रभु यीशु मसीह के जन्म का उल्लास फूट पड़ा। जिले भर के गिरिजाघरों में बुधवार की मध्य रात्रि प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। घड़ी में रात के 12 बजते ही चर्च की घंटियों की गूंज के बीच 'ग्लोरी टू गॉड' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रभु यीशु के अवतरण की खुशी में ईसाई समुदाय के लोगों ने केक काटे, कैरोल गीत गाए और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। डुमरा रोड स्थित तल्ख़ापुर कैथलिक चर्च, मधुबन प्रोटेस्टेंट चर्च और बैरगनिया के समीप मड़पाकोठी मिशन चर्च में जन्मोत्सव को लेकर शाम से ही श्रद्धालुओं का जुटान शुरू हो गया था। युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में विश...