ग्वालियर, मार्च 22 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आधी रात को घरों की डोर बेल बजाने वाली एक रहस्यमयी महिला का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है। इस महिला को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इसके चलते लोगों की नींद उड़ी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला आधी रात को आती है और घरों के दरवाजे पर लगी घंटी बजा देती है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस घटना को लेकर अलर्ट है। इस वायरल वीडियो में रहस्यमई महिला आधी रात को घरों पर दस्तक देते हुए डोर बेल बजाती नजर आ रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आया है। वायरल वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें महिला जिसका चेहरा सही से समझ नहीं आ रहा है। वह लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.