मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुचेला में विधवा की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। रात के समय दबंग ने अपने साथियों की मदद से दीवार को तोड़ दिया। शोर होने पर विधवा पहुंची और विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे बचाने उसके रिश्तेदार पहुंचे तो उन्हें भी मारपीटा। सूचना पाकर रात में ही डायल पुलिस पहुंची और जांच की। पीड़िता ने थाने में मामले की तहरीर दी है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुचेला निवासी हेमलता पत्नी स्व. सुखदेव शाक्य ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके घर के पास ही उसकी पुस्तैनी जमीन पशुओं को बांधती है। इस जमीन पर ग्रामवासी सिपाहीराम व उसके पुत्र रुस्तम व सोनू लंबे समय से कब्जा करना चाहते हैं। 19 फरवरी की रात सिपाहीराम ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उसकी दीवार तोड़ने लगे। आवाज सुनकर वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.