कन्नौज, अगस्त 17 -- कन्नौज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्माष्टमी पर घरों में पालने सजाए गए। उसमें सजे हुए वस्त्रों में लड्डू गोपाल को विराजमान किया गया। पालना में झुलाकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरुप कान्हा की विधि-विधान से पूजा की गई। रोहणी नक्षत्र में आधी रात कृष्ण का जन्म होते ही चहुंओर बधाई गीत बजने लगे। गांव से लेकर शहर तक नंद घर आनंद भवो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी के साथ जयघोष गुंजायमान हो उठे। कन्हैया के भक्त जन्म होते ही थिरकने लगे। सुबह से ही भजन कीर्तन के साथ-साथ श्रीकृष्ण का भव्य श्रंगार किया गया। मंदिर में आए भक्त झांकियों की भव्यता देख मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं घरों में भी नंदलाल के जन्मोत्सव की तैयारियां चलती रही। जगह-जगह सजी झाकियों में डीजे बज रहे थे। राधा और यशोमती मैय्या से बोले न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.