बागेश्वर, जुलाई 12 -- कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की रात एक महिला की सजगता से चोरी की घटना होने से बच गई। आधीरात को चोर देख महिला के शोर मचा दिया। शोर सुन लोगों के एकत्रित होने पर घटना को अंजाम देने आए लोग भाग गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। साथ ही नगर पंचायत से क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि कपकोट के वार्ड नंबर एक निवासी शांति देवी शुक्रवार रात एक बजे शौचालय गई। इसी बीच मौका पाकर एक चोर उनके घर में घुस गया। इस बात की भनक महिला को लग गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोग भी जाग गए, लेकिन इस बीच अंदर घुसा व्यक्ति भाग गया। लोगों ने बताया कि दो लोग थे। इससे पहले भी कपकोट में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से ग...