देवरिया, जनवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता बुधवार की आधी रात को नया साल 2026 शुरू हो गया। घड़ी की सुई जैसे ही 12 बजाई, शहर से लेकर गांव और कस्बे हैप्पी न्यू ईयर से गूंज उठे। लोगों ने झूमते-गाते नए साल का पूरे मन से स्वागत किया। उसके बाद बधाईयों का दौर शुरू हुआ तो पता ही नहीं चला कि कब सवेरा हुआ। पूरी रात लोग जश्न में डूबे रहे। इस दौरान लोगों ने भगवान को याद कर नया साल मंगल से बीते, इसकी कामना भी की। अच्छी-बुरी यादों का सहोजे वर्ष 2025 बुधवार को विदा हो गया। उसके बाद आधी रात को नया साल 2026 प्रारंभ हुआ। नई आशाएं, नए सपने और नई उम्मीदों के बीच सभी लोगों ने नए साल का दिल खोलकर स्वागत किया। इस पल को यादगार बनाने को हर कोई उत्सुक था। लोगों ने अपने परिवार, दोस्तों और शुभचितंकों के साथ नए साल को सेलीब्रेट किया। होटल-रेस्टोरेंट और ढाबों पर न्यू ई...