हरदोई, दिसम्बर 17 -- पिहानी। करावा तिराहा के पास मंगलवार की आधी रात को एक गुमटी में आग लग गई। आग लगने से गुमटी जलकर खाक हो गयी और उसमें रखा गैस बिल्डिंग का सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर लोग चौंक पड़े। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ। करावा तिराहा के पास कोटकला निवासी कासिम की गैस बिल्डिंग की गुमटी रखी है। मंगलवार की रात करीब बारह बजे अज्ञात कारणों से गुमटी में आग लग गयी। जब तक लोगों को जानकारी होती आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी गुमटी जलने लगी। गुमटी में कार्बेट सिलेंडर रखा था। आग लगने से सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। बताते हैं कि धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक आवाज सुनी गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने से उसके टुकड़े भी काफी दूर तक जाकर गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.