एटा, दिसम्बर 24 -- जॉय टू द वर्ल्ड, द लॉर्ड इज कम जैसे गीतों और प्रार्थनाओं के साथ बुधवार रात को जिले में क्रिसमस का उल्लास शुरू हो गया। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख गिरजाघर रंग बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठे। गांधी मार्केट स्थित मैगॉव मेमोरियल चर्च और सेंट आगरा रोड स्थित सेंट फ्रांस जेवियर्स चर्च को भव्य रूप से सजाया गया है। चर्च परिसरों में रंग-बिरंगी झालरें, घंटियां और गुब्बारे आकर्षण का केंद्र बने रहे। मसीही समुदाय के युवक-युवतियों ने दिनभर उत्साह के साथ चर्च के भीतर और बाहर सजावट की। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में रात 11 बजे से ही गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं (मिडनाइट सर्विस) शुरू हो गईं। मसीही समाज के लोग नए वस्त्र धारण कर गिरजाघरों में एकत्र हुए। दोनों की चर्च में पादरी अरुल कुमार ...