बरेली, मार्च 8 -- आधी रात के बाद भी शादी समारोह में बज रहे डीजे को पुलिस ने जब्त कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बोर्ड परीक्षाओं के चलते देर रात डीजे बजाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार रात गिहार बस्ती में मोनिका के घर में शादी का आयोजन था, जिसमें तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर जाकर पुरानी पुलिस लाइन के पास रहने वाले डीजे संचालक पवन कुमार को चेतावनी देकर डीजे बंद करा दिया गया। मगर पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही उसने फिर से तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू कर दिया। इस पर दोबारा यूपी 112 पर शिकायत मिली तो पुलिस टीम फिर पहुंची। डीजे का सारा सामान जब्त करके पुलिस ने सीज कर दिया और संचालक पवन कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.