बिहारशरीफ, मार्च 10 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिला ट्रेजरी कार्यालय के अधिकारी-कर्मियों के मोबाइल पर रात के 12 बजे के बाद ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आ रहा है। ओटीपी आने से कार्यालय के अधिकारी से लेकर कर्मी तक डरे-सहमे हुए हैं। सोने के बाद मोबाइल पर ओटीपी आना खतरे का संदेह उत्पन्न कर रहा है। कहीं साइबर अपराधियों की नजर इन दिनों ट्रेजरी कार्यालय पर तो नहीं है। ट्रेजरी कार्यालय के सॉफ्टवेयर को हैक करने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। वरीय कोषागार पदाधिकारी राजेश राम का कहना है कि कार्यालय के सभी कर्मियों के मोबाइल पर एक दिन ओटीपी आया था। ओटीपी आना सॉफ्टवेयर को अपडेट करना भी कारण हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.